फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: महिला रसोइया को अर्धनग्न कर पेड़ से बांधकर पीटा

Wed, 26 Mar 2025 01:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र एक गांव में मंगलवार को चार युवक एक महिला रसोइया को खींचकर बाग में ले गए और उसे अर्धनग्न कर पेड़ से बांधकर पीटा। महिला की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण बाग की ओर दौड़े, उन्हें आता देख आरोपी भाग गए। परिजन महिला को लेकर थाने पहुंचे और इस दुस्साहसिक घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन





दो दिन पहले भतीजी से छेड़खानी करने वाले को महिला ने तमाचे जड़ दिए थे, जिसकी खुंदक में उसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर घटना की है। पिछड़ी जाति की महिला एक प्राथमिक विद्यालय में रसोइये के रूप में काम करती है और घटना के समय मंगलवार की सुबह 10 बजे वह विद्यालय जा रही थी।



आरोप है कि रास्ते में स्थित एक बाग के पास आरोपी रंजीत अपने तीन साथियों के साथ मिला और उसे खींचकर बाग में ले गया। वहां उसकी साड़ी उतार दी और साड़ी से ही महिला को पेड़ से बांध दिया। गाली-गलौज करते हुए उसे लात घूसों से पीटा। बाद में अधमरी हालत में उसे छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन






महिला के पति और अन्य परिजनों का आरोप है कि उनकी किशोर वय भतीजी रविवार शाम करीब चार बजे गांव के बाहर शौच करने जा रही थी। रास्ते में गांव का ही रंजीत अपने दो साथियों के साथ बैठकर शराब पी रहा था। रंजीत ने किशोरी को पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील हरकत की। उसे खींचकर एक मकान में ले जाने लगा। उसके शोर मचाने पर महिला और ग्रामीण पहुंच गए, उन्होंने मामला शांत कर दिया था।




ग्रामीणों का कहना है कि महिला ने आरोपी को तमाचे जड़ दिए थे। पीटे जाने की खुंदक में उसने साथियों के साथ मिलकर मंगलवार को महिला को पेड़ से बांधकर पीटा है। परिजन ग्रामीणों के साथ महिला को एक लोडर वाहन से लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने महिला को उपचार के लिए छर्रा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेज दिया।
विज्ञापन







महिला को उपचार के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। -धनंजय, सीओ छर्रा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें