फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरसः पीड़िता के परिजनों ने कहा, हम चाहते थे इस मामले की न्यायिक जांच हो

Sun, 04 Oct 2020 12:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
विज्ञापन
हाथरस पीड़िता के लिए न्याय की मांग करते लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पीड़िता के परिजनों का कहना है कि उन्होंने शुरू से ही इस मामले में न्यायिक जांच की मांग की थी, सीबीआई जांच की नहीं जबकि शासन ने इस मामले में सीबीआई जांच बैठा दी है। परिजनों का कहना है कि जब तक दोषियों को फांसी की सजा नहीं मिलेगी हमें तसल्ली नहीं होगी 

विज्ञापन


मालूम हो कि यूपी सरकार ने इस मामले की जांच सीबीआई से कराने के आदेश दिए हैं। सीएम के आदेश के बाद अब सरकार सीबीआई से हाथरस कांड की जांच कराने की सिफारिश करेगी। सीएम ने यह फैसला अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी और डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी के हाथरस से लौटने के बाद लिया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी जानकारी ट्वीट कर के दी है। सीबीआई उन तमाम पहलुओं की जांच करेगी जो 14 सितंबर से अब तक सामने आए हैं। हालांकि पीडि़त परिजनों की ओर से इस मामले में सीबीआई की जांच के बजाय सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच कराए जाने की मांग की थी। लेकिन अपर मुख्य सचिव गृह और डीजीपी ने लौट कर मुख्यमंत्री को पूरी बात बताई जिसके बाद मुख्यमंत्री ने पूरा मामला सीबीआई को देने का निर्णय लिया। 
विज्ञापन


इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश के दोनों वरिष्ठ अधिकारी अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी और डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी हाथरस गए थे। हाथरस में दोनों अधिकारियों ने पीडि़त परिवार से मुलाकात की थी और उनकी मांग व समस्याओं के बारे में सुना था। अब इस पूरे मामले को सीबीआई के सुपुर्द करने का फैसला किया गया है।

अभी तक इस मामले की जांच मुख्यमंत्री के निर्देश पर सचिव गृह की अध्यक्षता में गठित एसआईटी कर रही है। एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर वहां के पांच पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को निलंबित किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें