फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: भाकियू भानु के जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रीय संगठन से हैं नाराज

Sat, 12 Aug 2023 01:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

भाकियू भानू गुट के जिलाध्यक्ष अनिल पंडित एडवोकेट ने बताया कि काफी समय पूर्व से संगठन से जुड़कर मेहनत से पूरी टीम तैयार की थी। जो पूरे मनोयोग से किसानों की समस्या के समाधान के लिए धरना प्रदर्शन कर, अधिकारियों से संपर्क कर समाधान कराने के प्रयास कर रही थी। लेकिन राष्ट्रीय संगठन के पदाधिकारियों द्वारा कोई सहयोग नहीं किया गया।
विज्ञापन
भाकियू भानु गुट के अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के राष्ट्रीय संगठन से नाराज जिले की पूरी टीम ने संगठन से नाता तोड़ने का एलान किया है। जिलाध्यक्ष ने समस्त पदाधिकारियों के हस्ताक्षर युक्त सामूहिक इस्तीफा पत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजा है।

विज्ञापन


भाकियू भानू गुट के जिलाध्यक्ष अनिल पंडित एडवोकेट ने बताया कि काफी समय पूर्व से संगठन से जुड़कर मेहनत से पूरी टीम तैयार की थी। जो पूरे मनोयोग से किसानों की समस्या के समाधान के लिए धरना प्रदर्शन कर, अधिकारियों से संपर्क कर समाधान कराने के प्रयास कर रही थी। लेकिन राष्ट्रीय संगठन के पदाधिकारियों द्वारा कोई सहयोग नहीं किया गया। जिससे संगठन के लोग नाराज थे। जिसके चलते जिले की पूरी टीम, समस्त पदाधिकारी तथा स्थानीय तहसील अध्यक्ष व तहसील स्तर पर समस्त पदाधिकारियों ने संगठन से अपने आप को अलग करते हुए इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेज दिया है।

इस्तीफा देने वालों में सोनू शर्मा, उमेश भारद्वाज, वासुदेव गौतम, सुरेश शर्मा, अर्जुन सिंह, ओमवीर सिंह, मदनलाल शर्मा, राजू, घनश्याम सिंह, कुलदीप यादव, राजू बघेल, संजय अत्री, ननुआ चौधरी, प्रेमपाल सिंह, भूपेन्द्र शर्मा, श्रवण बघेल, धीरज कुमार, अशोक सिंह आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें