फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: परशुराम-लक्ष्मण संवाद की लीला ने किया मंत्रमुग्ध

Thu, 08 Oct 2026 03:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
सीता स्वयंवर लीला का मंचन करते कालाकार। - फोटो : samvad
विज्ञापन
जीटी रोड स्थित रामलीला भवन में चल रहे श्रीरामलीला महोत्सव में बुधवार को धनुष भंग, परशुराम आगमन और लक्ष्मण-परशुराम संवाद की लीला का प्रभावी मंचन किया गया। सर्वोदय गणेश रामलीला मंडल, मथुरा के कलाकारों ने आचार्य राजीव चतुर्वेदी के निर्देशन में प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


कथा व्यास गौतम चतुर्वेदी रहे। लीला की शुरुआत प्रभु श्रीराम के पूजन और आरती से हुई। इसके बाद जनकपुरी में सीता स्वयंवर का प्रसंग मंचित किया गया। परशुराम और लक्ष्मण संवाद लीला में दोनों स्वरूपों के वाकयुद्ध पर दर्शक रोमांचित हो गए। मौके पर कमेटी अध्यक्ष विमल अग्रवाल, सचिव अरविंद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष टीएन मित्तल, संयोजक अन्नू बीड़ी, ऋषभ गर्ग, विक्रांत गर्ग, संयम पाराशर, आकाश अग्रवाल, मीडिया प्रभारी कमल अरोड़ा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें