फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि पूजन में प्रधानमंत्री को भेंट होने वाली राम परिवार की प्रतिमाएं अलीगढ़ में हो रहीं तैयार

विज्ञापन
अलीगढ़ में तैयार की गई मूर्ति। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
5 अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन समारोह में आने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास स्मृति चिन्ह बतौर राम परिवार की पीतल की प्रतिमाएं सौंपेंगे। यह प्रतिमाएं अलीगढ़ के निर्यातक मनीष इंटरनेशनल के सतीश गौड़ के द्वारा तैयार कर वहां भिजवाई जा रही हैं। इस तरह एक ऐतिहासिक अवसर पर अलीगढ़ का भी एक योगदान हमेशा के लिए रेखांकित रहेगा।
विज्ञापन

निर्यातक सतीश गौड़ कहते हैं राम- सीता और लक्ष्मण की एक साथ खड़ी हुई मुद्रा में यह 6 मूर्तियां हैं। प्रत्येक मूर्ति की ऊंचाई 15 इंच है। यह मूर्ति ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भूमि पूजन समारोह के दौरान भेंट करेंगे। इन मूर्तियों को वह स्वयं अपनी देखरेख में तैयार करवा रहे हैं और इनको जल्द से जल्द अयोध्या भिजवाने की तैयारी भी की जा रही है।
सतीश गौड़ कहते हैं वह पिछले चार दशक से अध्यात्म के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। महंत नृत्य गोपाल दास उनके आध्यात्मिक गुरु हैं। इसके अलावा महंत जी के माध्यम से ही होने वाले वार्षिक धार्मिक समारोह में उनकी मुलाकात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी होती है। सतीश गौड़ कहते हैं कि वह कुछ भी नहीं दे रहे हैं। वह तो केवल एक माध्यम भर हैं। यह सौभाग्य का अवसर तो ईश्वर स्वयं पैदा कर दे रहा है। इन प्रतिमाओं की कीमत के सवाल पर सतीश गौड़ कहते हैं उपहार का कोई मूल्य नहीं होता। वह अमूल्य होता है। इसलिए इनका भी कोई मूल्य नहीं है। यह बस एक अवसर है उनके लिए, जिससे वह जुड़ रहे हैं। महंत नृत्य गोपाल दास पूर्व में भी समय-समय पर सतीश गौड़ के आवास और प्रतिष्ठान पर पधार चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें