फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क नहीं तो सामान नहीं स्कीम का दिखा असर

Sat, 20 Jun 2020 07:33 PM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
मास्क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना महामारी को हराने के लिए मास्क लगाना अनिवार्य करने के साथ ही मास्क नहीं तो सामान नहीं स्कीम का पहले दिख अच्छा असर दिखा। लोग बिना मास्क पहने बाजारों में आते-जाते कम ही दिखे। इसके साथ ही दुकानदारों ने भी कार्रवाई के डर से ग्राहकों को जागरूक किया। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग के तहत ही ग्राहकों को दुकान पर खड़ा होने दिया।
विज्ञापन



पुराने शहर के बाजारों में लोग मास्क न पहनकर कोरोना को दावत देने जैसा काम कर रहे थे। इसको लेकर जिलाधिकारी ने शुक्रवार को सख्ती कर दी। इसका असर शनिवार को खूब देखने को मिला। शहर में सुबह से ही पुलिस और मजिस्ट्रेट चेकिंग के लिए निकल गए।


अधिकारियों ने दुकानदार और ग्राहक दोनों को ही मास्क और सैनिटाइजर के इस्तेमाल के लिए जागरूक किया। साथ ही कई दुकानदारों ने बिना मास्क पहने दुकान पर पहुंचे ग्राहकों को वापस रवाना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें