फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: फर्राटा भरने लायक नहीं हैं अलीगढ़ की सड़कें, निर्धारित गति पर ही चलाएं वाहन

Sat, 20 Jun 2020 07:33 PM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
कोरोना वायरस के चलते सूनी पड़ी सड़कें - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
जिले के सड़कों को हर साल दुरुस्त करने के लिए करोड़ों रुपये बजट आता है। इसके बाद भी सड़कें फर्राटा भरने लायक नहीं हैं। आरटीओ ने खुद इस बात को साबित किया है। उन्होंने जिले के 55 मार्ग चिह्नित किए हैं। इन पर 30 से 60 के बीच की अधिकतम गति वाहन चलाने के लिए निर्धारित की गई है।
विज्ञापन



एआरटीओ प्रशासन रंजीत सिंह के मुताबिक दिल्ली-कानपुर के अलीगढ़ में पड़ने वाले भरतरी स्थित हिस्से में 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार, अलीगढ़-मथुरा हाईवे पर इगलास थाने के पांच किलोमीटर दोनों ओर 30 किमी प्रतिघंटा, शहर के  रामघाट रोड पर 30 किमी प्रतिघंटा, कासगंज-अतरौली मार्ग पर अतरौली के तीन किलो मीटर के दायरे में 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार तय की गई है।


इन सहित जिले के 55 संवेदनशील मार्गों को चिह्नित किया गया है। किसी भी मार्ग पर 60 किमी प्रतिघंटा से ऊपर की स्पीड नहीं रखी गई है। इन सभी मार्गों पर साइन बोर्ड और रिफ्लेक्टर लगवाए जाएंगे। हालांकि अग्नि शमन वाहन, एंबुलेंस, पुलिस वाहन, सैन्य बल तथा अर्ध सैन्य बल, प्राकृतिक आपदा प्रबंधन वाले वाहनों पर यह नियम लागू नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें