कृषि भूमि जबरन अपने नाम कराने का दबाव बनाने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य सुधीर शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सिल्ला विसावनपुर गांव निवासी सुधीर शर्मा ने बताया कि गांव के आविद खान पुत्र फैज मोहम्मद रौब दिखाकर उनकी जमीन खरीदने का दबाव बना रहा था। इन्कार करने पर हत्या की धमकी दी गई। आरोप है कि 18 नवंबर को दोपहर करीब तीन बजे आविद खान ने उनका गला दबाया और मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। उन्होंने बताया है कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। सुधीर ने एसपी देहात मनीष मिश्र से शिकायत कर जान-माल का खतरा जताया था। एसएचओ जोगेंद्र सिंह ने बताया कि मामले रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी फरार है, उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।