फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पंचायत में सुलझना था विवाद, चल गए ईंट-पत्थर

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव दभा में मकान की दीवार से सटाकर बनी पशुओं की चारा लढामनी (चारे का पात्र) हटाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद को लेकर हो रही पंचायत में दोनों पक्ष भिड़ गए। लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे। इसमें महिला सहित तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

प्रेम शंकर पुत्र गजाधर प्रसाद ने आरोप लगाया कि पड़ोसी की लढामनी से उसके मकान की दीवार में सीलन रहती है। बार-बार कहने के बावजूद उसे नहीं हटाया गया। पंचायत में दूसरे पक्ष ने ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष से उमेश कुमार का आरोप है कि पंचायत ने लढाबनी हटाने के लिए चार-पांच दिन का समय दिया था, लेकिन प्रेम पक्ष तत्काल हटाने की जिद करने लगा और लाठी-डंडों व ईंटों से हमला कर उसे और उसकी मां को घायल कर दिया। थाना प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें