चंडौस की नई बस्ती में गलियों से पानी की निकासी न होने से गली में भरा पानी। संवाद
- फोटो : samvad
कस्बे की नई बस्ती की पोखर में भरे पानी की अन्यत्र निकासी न होने के कारण नई बस्ती के घरों से निकलने वाला गंदा पानी गलियों में तैरकर लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। इस मामले में कई बार जिम्मेदार लोगों से मोहल्ले के लोग फरियाद कर चुके हैं, लेकिन पानी निकासी के लिए कोई कारगर कदम नहीं उठाए गए हैं।
बारिश के दिनों में तो समस्या और भी विकराल रूप ले लेती है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि कई बार तो बच्चे स्कूल तक भी नहीं जा पाते हैं। अभिवावक गली में पानी भरने वाले फोटो स्कूल संचालकों को भेजकर बच्चों के न आने की वजह बताने को मजबूर हैं।
-नई बस्ती की पोखर के पानी की निकासी की प्लानिंग की जा रही है। जल्द ही कोई न कोई रास्ता निकाला जाएगा, जिससे लोगों की समस्या दूर हो सके। डॉ.डीएस भारती, चेयरमैन चंडौस