फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: घर के आंगन में झूलता मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार देर शाम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैर पर सुरीर थाना क्षेत्र के गांव मोदीपुर से परिजन एक महिला को बेहोशी की हालत में लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और खैर पुलिस को सूचना दी। महिला घर पर ही फंदे पर लटकी मिली थी।
विज्ञापन




महिला के पति भूपेश कुमार निवासी मोदीपुर ने बताया कि वह अपने खेतों पर कृषि कार्य कर रहा था। मंगलवार शाम लगभग छह बजे पड़ोसी ने बताया कि उनकी पत्नी पवनी देवी (30) की तबीयत अचानक खराब हो गई है। सूचना पाकर वह घर पहुंचा। जहां पर पवनी आंगन में दुपट्टे के फंदे से लटकी थी। पड़ोसियों की सहायता से उसे खैर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।




पवनी देवी से उसकी शादी 6 वर्ष पहले हुई थी। वह एक पांच वर्षीय बेटे की मां थी। 30 अप्रैल को उसे अपनी एक सहेली की शादी में अपने गांव कुड़वारी जिला मथुरा जाना था। दो दिन पहले ही खरीदारी भी की थी। भूपेश अपने घर में इकलौता है और शाम को माता-पिता घर से दूर घेर में सोने चले जाते हैं। भूपेश ने बताया कि उनके बीच में कभी कोई झगड़ा नहीं हुआ। पता नहीं किस कारण से उसने यह कदम उठाया है। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें