अलीगढ़-पलवल रोड पर मंगलवार देर रात सोफा से गौमत चौराहे की तरफ आ रहे मुकेश (35) पुत्र प्रेमपाल सिंह निवासी सोफा को कंचन फार्महाउस के सामने अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जिससे युवक को सिर में गंभीर चोट आई।
राहगीरों ने घायल को खैर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां पर युवक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने घर में इकलौता था और अपने पीछे दो बहन, पत्नी प्रियंका एवं दो बच्चों को रोते बिलखते हुए छोड़ गया है। खैर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संवाद