फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक बुराइयों पर बच्चों ने दी नृत्य प्रस्तुतियां

Wed, 03 Feb 2016 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के मुक्ताकाश मंच पर पैगाम-ए-शिखर (एक राह उम्मीद की) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ विभा श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम संयोजिका जुहम रूबा ने बताया कि यह कार्यक्रम बेरोजगारी, विकलांगता, अनाथ आश्रम, कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा, भ्रष्टाचार आदि सामाजिक बुराइयों पर आधारित है।
विज्ञापन


 इस मौके पर दो वर्गों में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पहले ग्रुप में प्रथम आरके डांस एकेडमी, द्वितीय यूनिक डांस एकेडमी तथा तृतीय जीके डांस एकेडमी रहे। सोलो डांस में देव वार्ष्णेय प्रथम व तनिष्क द्वितीय रहे। इसी क्रम में राजू साही ने मोहम्मद रफी का ‘क्या हुआ तेरा वादा’ गीत सुनाकर दर्शकों को आनंदित किया।

वहीं विशाल नारायन शर्मा ने किशोर कुमार के मशहूर गीत ‘छू कर मेरे मन को किया तूने क्या इशारा व और इस दिल में क्या रखा है’ गाकर समां बांध दी। निर्णायक मंडल में ज्योति मित्तल, पूजा सोमानी, लता गुप्ता, पंकज धीरज मौजूद रहे। इस अवसर पर विश्वास शर्मा, एम निशा, मधुवन कुलश्रेष्ठ, सूरज कुमार, मो. जफर, विमल कुमार, पूजा आर्य, शिवी, गुडलक, कशिश, महक, जिकरा, खुशी, शाकिर, अनुज मित्तल, विशाल, पूनम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें