फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मुरसान मेले में नहीं पहुंची भीड़, निराश हुए दुकानदार

Fri, 31 Mar 2023 01:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मुरसान में परिवार के आठ लोगों के साथ झूला लेकर कुछ पैसे कमाने के लिए आया था। लेकिन खर्च भी नहीं निकल सका। रामनवमी के दिन का उसे काफी दिन से इंतजार था। मेले में अच्छी कमाई की उम्मीद थी। लेकिन रामनवमी के दिन मेले में भीड़ नहीं आई है।
विज्ञापन
मेले में भीड़ न होने के कारण बंद झूला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कस्बा में रामनवमी के दिन काली मंदिर के पास रेलवे स्टेशन रोड पर कई वर्षों से मेले का आयोजन होता रहा है। लेकिन इस बार रामनवमी के दिन मेले में भीड़ नहीं आई है। जिसके कारण काफी दुकानदार निराश होकर आधे दिन बाद ही अपनी दुकान को लेकर चले गए।

विज्ञापन


झूला लगाने वालों का खर्च भी नहीं निकल सका है। हसरूद्दीन निवासी नीबुरी रोड अलीगढ़ ने बताया कि वह मुरसान में परिवार के आठ लोगों के साथ झूला लेकर कुछ पैसे कमाने के लिए आया था। लेकिन खर्च भी नहीं निकल सका। हसरुद्दीन का कहना है कि रामनवमी के दिन का उसे काफी दिन से इंतजार था। मेले में अच्छी कमाई की उम्मीद थी। लेकिन रामनवमी के दिन मेले में भीड़ नहीं आई है।

राजकुमार निवासी केशरगढी ने बताया कि वह करीब दस साल से झूला लगाकर बच्चों गुजारा करता आ रहा है। लेकिन इस बार उसे काली मंदिर के पास से लेकर स्टेशन रोड तक पुलिस ने झूला नहीं लगाने दिया है। जिसके कारण उसने घुर्रीमल बगीची में झूला लगाया है। लेकिन यहां पर बच्चों की भीड़ नहीं आ सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें