हाथरस से राजधानी बस सेवा में लखनऊ व दिल्ली के लिए सफर करने वाले यात्रियों को 1.43 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराया देना होगा। राजधानी बस सेवा में यात्री सुविधाओं के लिए पैनिक बटन लगाया गया है। यह बस लखनऊ व दिल्ली सामान्य बसों से करीब एक घंटा पहले पहुंचेगी।
हाथरस डिपो में हाल में चार बसें आई है। जिन पर राजधानी बस सेवा का लोगो लगा है। दो बसें लखनऊ व दो बसें दिल्ली के लिए संचालित होती हैं। पहले लोग साधारण बसों से राजधानी का सफर करते थे। राजधानी बस सेवा में प्रत्येक सीट पर पैनिक बटन लगा हुआ है। यह बस नियत स्थल पर ही रुकेगी।
ये बसें अन्य बसों से एक से डेढ़ घंटे पहले पहंचेगी। आरएम सतेंद्र वर्मा का कहना है कि राजधानी बस सेवा में दस प्रतिशत किराया अतिरिक्त है। राजधानी बस सेवा अन्य बसों से पहले पहुंचाएगी।