फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: भीड़ ने युवक को पीटा, पुलिस के हवाले किया

Sun, 24 Aug 2025 01:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रोरावर थाना क्षेत्र के गांव अलहदादपुर नीवरी में शनिवार की शाम करीब चार बजे भीड़ ने एक युवक की जमकर पिटाई की। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। भीड़ ने युवक पर देह व्यापार में लिप्त होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि युवक देह व्यापार में लिप्त है और उसके मोबाइल में तमाम युवतियों के फोटो मिले हैं। पिटाई करने वालों में युवकों के साथ ही महिलाएं और बच्चे शामिल थे। युवक बरेली जनपद के आंवला थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। रोरावर थाना पुलिस के अनुसार युवक खेरेश्वर चौराहे के पास किराए का कमरा लेकर रहता है। वाहन चलाने का काम करता है। अभी तक मामले में किसी ने तहरीर नहीं दी है। युवक से पूछताछ की जा रही है कि वह अलहदादपुर नीवरी में क्यों गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें