हादसे के बाद क्षतिग्रस्त हालत में ट्रैक्टर व कंटेनर। संवाद
- फोटो : samvad
अलीगढ़-पलवल राजमार्ग पर कस्बे के समीप बृहस्पतिवार की रात तेज रफ्तार कंटेनर ने आलू से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। हादसे के बाद पलटे वाहनों से एक और कंटेनर आकर टकरा गया, जिससे एक साइड पर जाम लग गया, जो करीब आठ घंटे बाद ही खुल सका। हादसे में एक युवक घायल हुआ है।
थाना पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार की रात करीब 12:30 बजे गांव भरतपुर बझेड़ा के निकट खेड़िया मोड़ के पास बने कोल्ड स्टोरेज से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली आलू का बीज लेकर टप्पल की ओर जा रही थी, तभी पीछे से तेज गति से आ रहे कंटेनर ने टक्कर मार दी, जो इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर दो टुकड़ों में बंट गया कंटेनर ट्रैक्टर के टूटे हुए हिस्से पर जाकर पलट गया, कुछ देर बार एक और कंटेनर भी पलटे हुए कंटेनर से आकर टकरा गया।
हादसे के दौरान ट्रैक्टर को शीशपाल निवासी गांव पालर टप्पल चला रहा था जो हादसे के समय ट्रैक्टर से किसी प्रकार उछलकर फुटपाथ पर जा गिरा। पिता शिव कुमार यू-टर्न लेने के कारण नीचे उतरा हुआ था, जो शिवकुमार घायल हो गए, जिन्हें परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां हालत गंभीर बताई गई है। हादसे के बाद राजमार्ग की एक साइड पर जाम लग गया, जिसे बाद में एकतरफा कर यातायाता को सुचारू किया गया। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे पुलिस ने क्रेन से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाया गया। थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि दोनों कंटेनर के चालक-क्लीनर फरार हो गए हैं, हादसे की देर शाम तक कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
यू टर्न और गड्ढे बन रहे हादसों का सबब
अलीगढ़ पलवल मार्ग पर टप्पल थाना क्षेत्र के हजियापुर से हामिदपुर के 21 किलोमीटर के बीच के हिस्से में करीब 12 यूटर्न और गड्ढे हादसों का सबब बन रहे है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि बृहस्पतिवार की रात को भी हादसा यू टर्न पर हादसा हुआ जबकि टप्पल में एक सप्ताह पहले थाने के दरोगा की भी यू टर्न पर तेज रफ्तार मैक्स की टक्कर से जान चली गई थी। साथ ही गड्ढों के कारण भी वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं। क्षेत्र के लोगों ने अवैध यू टर्न को बंद कराने की भी मांग की है।