फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: नकली पनीर बनाने पर दो भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर स्थित चौधरी डेयरी में नकली पनीर बनाने के मामले में दो भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्वेता चक्रवर्ती की तहरीर पर धीरेन्द्र सिंह और मोहित चौधरी पुत्रगण वीरेन्द्र सिंह निवासी सोफा खेडा के खिलाफ कोतवाली खैर में अभियोग पंजीकृत हुआ है। बताया गया कि सहायक खाद्य आयुक्त अजय कुमार जैसवाल के नेतृत्व में दिवाली से पूर्व खाद्य विभाग की टीम ने डेयरी पर छापा मारकर मिलावटी पनीर, दूध, मिल्क पाउडर, पामोलीन तेल, सोयादाल, रिफाइंड और रासायनिक पदार्थ बरामद किए थे। टीम ने मौके पर ही 10 क्विंटल मिलावटी पनीर और 1000 लीटर दूध का घोल नष्ट कराया था। कोतवाली प्रभारी दुष्यंत तिवारी ने बताया कि मामले की जांच सोफा चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार वशिष्ठ को सौंपी गई है। पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें