फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: आयुक्त ने सड़क खोदाई करवा निर्माण कार्य की गुणवत्ता परखी

विज्ञापन
विज्ञापन
जट्टारी-पिसावा मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त संगीता सिंह ने निरीक्षण किया गया। मंडलायुक्त ने कई स्थानों पर सड़क के सीसी निर्माण कार्य व डाबरीकरण कार्य की खोदाई करावा कर गुणवत्ता को चेक किया गया।
विज्ञापन




जेई सर्वेश यादव ने बताया कि मंडलायुक्त द्वारा सड़क की कई स्थानों पर खोदाई के दौरान मोटाई, चौड़ाई व सड़क में प्रयुक्त सामग्री की जांच पड़ताल की गई जो सही पाई गई है। पिछले दिनों एक मीटिंग में मंडलायुक्त निर्माण कार्य की जांच करने की बात कही थी, तभी से निर्माणदाई संस्था द्वारा सभी कार्यों को तेजी से पूरा कराया गया।



जट्टारी व पिसावा में नाली निर्माण कार्य से लेकर सड़क की दोनों पटरिया पर साफ सफाई व अन्य कार्यों में ठेकेदार के मजदूर दिन रात जुटे रहे। इसके चलते सड़क के दोनों तरफ हुई साफ सफाई से ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी काफी संतुष्ट दिखाई दिए। मंडलायुक्त के साथ ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के इंजीनियरों के अलावा पीडब्ल्यूडी के अभियंत्रण अभियंता योगेश कुमार, एई रजनीश कुमार, जेई सर्वेश यादव, चंद्रभान सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें