फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटाघर का होगा जीर्णोद्धार, जीपीएस से चलेगी घड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर के एतिहासिक घंटाघर का जीर्णोद्धार कराया जाएगा] जिसमें अब जीपीएस युक्त घड़ी लगवाई जाएगी। ताकि वह कभी बंद न हो सके। नगर आयुक्त ने इसे लेकर स्मार्ट सिटी अधिकारियों से वार्ता कर ली है और जल्द इस प्रोजेक्ट को पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम आवास के सामने एतिहासिक घंटाघर बना हुआ है, जिसके पार्क का कुछ वर्ष पूर्व सौंदर्यीकरण कराया गया था। मगर इस घंटाघर में लगी घड़ी व घंटाघर टॉवर जीर्णशीर्ण अवस्था में हैं। नगर आयुक्त गौरांग राठी के अनुसार एतिहासिक घंटाघर को स्मार्ट बनाया जाएगा। इसी क्रम में इसके टॉवर का जीर्णोद्धार व जीपीएस से युक्त घड़ी लगवाई जाएगी, ताकि यह घड़ी कभी बंद न हो। उन्होंने बताया कि यह पूरा काम बहुत जल्द कराया जाएगा। इसके लिए स्मार्ट सिटी अधिकारियों से वार्ता कर ली गई है। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि इस टावर पर घंटाघर का इतिहास भी दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें