फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः शहर की यातायात व्यवस्था रामभरोसे : मुक्ता राजा 

Sun, 17 Apr 2022 12:19 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर विधायक मुक्ता राजा ने कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था रामभरोसे है। गली, मोहल्ले, चौराहों से लेकर शहर के हरेक क्षेत्र में दिन भर जाम लगा रहता है। इससे स्कूली बच्चों से लेकर बाजार जाने वाले नागरिकों व राहगीरों को बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहर विधायक ने एसपी ट्रैफिक को पत्र लिखकर शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार कराने की मांग की है। 
विज्ञापन



उन्होंने कहा है कि जाम के कारण सभी नागरिकों एवं स्कूल जाने वाले बच्चों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि महानगर में अव्यवस्थित यातायात व जाम का मुख्य कारण शहर में अवैध तरीके से चलने वाली निजी बसें, टेंपो, ई-रिक्शा आदि हैं।


उन्होंने कहा कि टेंपो, ऑटो के चालक जान-बूझकर अपने वाहन में महिला सवारी के बैठने पर तेज आवाज में साउंड चलाते हैं। इससे सवारियों को काफी परेशानी होती है। उन्होंने मांग की कि ऐसे अवैध टेंपो व ई-रिक्शा का शहर में संचालन प्रतिबंधित कर दिया जाए। वैध वाहनों के चालकों को शहर के सभी चौराहों से कम से कम 50 मीटर दूर खड़ा होकर सवारियां बैठाने व उतारने के निर्देश दिए जाएं, जिससे चौराहों पर जाम की स्थिति न बने। तीव्र आवाज में गाने बजाने वाले चालकों पर कार्रवाई तय की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें