फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: तोड़कर दोबारा बनेगी केला नगर से दोदपुर की सीसी रोड

विज्ञापन
दोदपुर में सीएम ग्रिड योजना के तहत निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण करते नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मी - फोटो : samvad
विज्ञापन
केला नगर चौराहा से ख्वाजा गार्डन दोदपुर तक बनाई जा रही सीसी रोड में खामियां मिलने पर लगभग एक किमी लंबे हिस्से को उखाड़कर कर दोबारा बनाया जाएगा। 15 दिन में पुनर्निर्माण नहीं किया गया, तो एजेंसी का अनुबंध निरस्त कर उसे ब्लैक लिस्ट कर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। निर्माण में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता जांच आईआईटी रुड़की से कराने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन




खराब गुणवत्ता, गड्ढे होने, कंक्रीट उखड़ने तथा मानकों के विपरीत सामग्री के प्रयोग पर कार्यदायी संस्था मैसर्स एबी इंफ्राजोन प्राइवेट लिमिटेड पर 50 लाख का अर्थदंड लगाया गया है। शनिवार शाम नगर आयुक्त ने निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता वीके सिंह एवं इंजीनियरों की टीम के साथ निरीक्षण किया। केला नगर चौराहे से दोदपुर तक अनेक स्थानों पर दरारें, गड्ढे और सतह उखड़ने की स्थिति पाई गई। समय से पूर्व सड़क पर यातायात चालू कर दिया गया, पर्याप्त बैरिकेडिंग नहीं की गई। पूर्व में कंपनी को जनवरी, फरवरी और मार्च में गुणवत्ता सुधार के नोटिस दिए गए थे, लेकिन सुधार नहीं हुआ।



23.64 करोड़ से हो रहा निर्माण

सीएम ग्रिड योजना के तहत नगर निगम द्वारा फेज-2 पैकेज-4 में लगभग 23.64 करोड़ की लागत से बन रही इस सड़क की कुल लंबाई 1.8 किमी है। कृषि फार्म से शुरू होकर यह वार्ड संख्या 49, 52, 55, 74, 75 एवं 81 को जोड़ती है। इस सड़क का चौड़ीकरण कर फुटपाथ-नाला निर्माण, विद्युत एवं अन्य यूटिलिटी की अंडरग्राउंड शिफ्टिंग, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था होनी है।
विज्ञापन




स्थानीय लोगों से नहीं ली गई राय

इस सड़क निर्माण में स्थानीय लोगों से कोई राय नहीं ली गई। लोगों का कहना है कि हरेक सड़क के निर्माण में अगर स्थानीय लोगों की राय ली जाए तो कोई समस्या पैदा नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें