फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: टेंपो को टक्कर मारकर कार रजबहा में गिरी, बाल-बाल बचे लोग

Fri, 16 May 2025 01:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

स्कॉर्पियो कार टेंपो से टकराकर रजबहा में जा गिरी। कार चालक ने कार की छत पर चढ़कर जान बचाई। टेंपो में सवार लोग भी बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
माछुआ रजबहा में गिरी स्कॉर्पियो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदुआगंज कस्बे के माछुआ रजबहा की पटरी पर 15 मई सुबह सवा ग्यारह बजे करीब जलाली से पिलखना जा रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे सवारी टेंपो में टक्कर मारकर रजबहा में जा गिरी।

विज्ञापन


पानी के बहाव के साथ स्कॉर्पियो 100 मीटर आगे बह गई। पिलखना निवासी कार चालक अकरम अली ने कार की छत पर चढ़कर जान बचाई। टेंपो में सवार लोग भी बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मौके कर भीड़ जमा हो गई। इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें