फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: भाकियू टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्ष सहित 10 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना दादों के परिसर में बीते मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्ष राम अवतार यादव कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे थे। इस मामले में निनामई निवासी मनवीर ने निजी कारणों से धरना करने, उनके बैनर फाड़ने का आरोप लगाते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष सहित दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव निनामई निवासी भाकियू टिकैत के सदस्य मनवीर पुत्र भेद सिंह ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि बीते मंगलवार को भाकियू टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्ष राम अवतार यादव के नेतृत्व में रविंद्र, प्रदीप, कवेंद्र पुत्रगण ओमवीर सिंह, राहुल पुत्र रूप सिंह, प्रताप सिंह पुत्र महेश, सुरजीत पुत्र सूरजपाल, भूपेंद्र पुत्र रमेश, अब्दुल रियाज पुत्र अहमद, लक्ष्मण पुत्र ओमप्रकाश सहित दर्जन भर से अधिक कार्यकर्ता थाने पर एकत्रित हुए। भीड़ देखते हुए वे भी थाने पहुंचे। कार्यकर्ताओं से पूछा कि भीड़ क्यों है, तो कोई मामला सामने नहीं आया। जानकारी करने पर पता चला कि किसी निजी स्वार्थ के कारण यह धरना हो रहा है। इस पर मनवीर ने राम अवतार यादव से धरना प्रदर्शन करने से मना किया। इस पर कुछ कार्यकर्ताओं के उनके पैसों से बने बैनर फाड़ दिए। उनसे गाली-गलौज करने लगे। वहां मौजूद गांव के ही धीरी सिंह ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें