कोतवाली पिछले तीन दिन से खड़ा गैस से लदा कैंटर
- फोटो : samvad
जहां एक ओर लोग रसोई गैस के लिए परेशान हैं वहीं चंडौस क्षेत्र में सिलिंडरों से लदा कैंटर तीसरे दिन भी थाने में खड़ा रहा। परिवहन विभाग ने सोमवार को वैध दस्तावेज न दिखाने पर कार्रवाई की थी।
मंगलवार को भी विभाग ने सात वाहन सीज किए। माल कर डॉ. वंदना मिश्रा ने बताया है कि परमिट व रोड टैक्स न दिखा पाने में सात वाहन सीज किए है। इनमें दो कैंटर, दो लोडर मैक्स और तीन ईको कार शामिल हैं। सभी वाहनों पर कुल 1.80 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। रविवार को पकड़ा गया 300 गैस सिलेंडरों से लदा अनफिट कैंटर तीसरे दिन भी कोतवाली में खड़ा रहा।