फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बस से उतरा बुजुर्ग, सांड़ ने किया हमला, हुआ घायल

Fri, 26 Apr 2024 03:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

गंगाराम जैसे ही गंगीरी चौराहे पर बस से नीचे उतरे वैसे ही सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। उनको टक्कर मार कर गिरा दिया। टक्कर लगने से बुजुर्ग गंगाराम सड़क वर गिर कर घायल हो गए।
विज्ञापन
सांड़ के हमले में घायल गंगाराम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगीरी चौराहे पर बस से उतरते ही एटा निवासी एक बुजुर्ग को सांड़ ने टक्कर मार कर घायल कर दिया। जिला एटा की देहात कोतवाली के गांव गगनपुर निवासी गंगाराम 25 अप्रैल की दोपहर अपने गांव से थाना दादों के गांव निनामई में एक रिश्तेदारी में हो रही शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

विज्ञापन


गंगाराम जैसे ही गंगीरी चौराहे पर बस से नीचे उतरे वैसे ही सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। उनको टक्कर मार कर गिरा दिया। टक्कर लगने से बुजुर्ग गंगाराम सड़क वर गिर कर घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायल गंगाराम को चौराहे पर ही एक डॉक्टर के यहां इलाज के लिए पहुंचाया। परिवार वालों को सूचना दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें