सोमवार को साथिनी रजबाहा में मिले शव की शिनाख्त हो गई है। यह शव गौतमबुद्धनगर जनपद के थाना जेवर के गांव दस्तमपुर निवासी ब्रजेश (30) पुत्र ओमप्रकाश का था। कोतवाल नरेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार को शव मिला था।
मंगलवार को मृतक के परिजन ने यहां पहुंचकर शव की पहचान की। मृतक के पिता का कहना है कि उनका बेटा तीन दोस्तों के साथ घर से गढ़ी वाली नहर मिलक करीमाबाद के पुल पर नहाने गया था। वहां डूब गया था। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं लगा था तब से परिवार तलाश में जुटा है। कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसके बाद परिजन शव को अपने गांव ले गए हैं। संवाद