फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुझे घर के चिराग: बोलेरो ने बाइक में मारी टक्कर, डाक कांवड़ लेने जा रहे दो दोस्तों की जान गई, मचा कोहराम

Mon, 21 Jul 2025 01:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

कांवड ग्रुप के दो दोस्त गांव नगला नत्था निवासी सुजल उर्फ छोटू और विशाल शाम सात बजे बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए तहसील के पास पेट्रोल पंप जा रहे थे, तभी पेट्रोल पंप से पहले मदनधाम कॉलोनी के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
मृतक कांवड़िया सुजल और विशाल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डाक कांवड़ लेने जा रहे गभाना के बाइक सवार दो दोस्तों की 20 जुलाई की शाम कस्बे की मदनधाम कॉलोनी के समीप तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से मौत हो गई। दोनों अपने परिवारों के इकलौते पुत्र और इंटरमीडिएट के छात्र थे। हादसे से कोहराम मच गया है। कांवड़ यात्रा स्थगित कर दी गई है।

विज्ञापन


थाना पुलिस ने बताया कि गभाना क्षेत्र के 14 युवकों ने अनूपशहर से गंगाजल लाकर गभाना के भूमिया बाबा पर जलाभिषेक के लिए डाक कांवड़ का आयोजन दूसरी बार किया था। कांवड़ के लिए डीजे आदि सजाकर तैयार कर चलने के लिए तैयार हो गए थे। इसी बीच कांवड ग्रुप के दो दोस्त गांव नगला नत्था निवासी सुजल उर्फ छोटू (19) और विशाल (18) शाम सात बजे बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए तहसील के पास पेट्रोल पंप जा रहे थे, तभी पेट्रोल पंप से पहले मदनधाम कॉलोनी के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों बुरी तरह से घायल हो गए।

हादसे की खबर पर परिजन और कस्बे के लोग मौके पर पहुंच गए। घायलों को तुरंत अलीगढ़ शहर के जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से क्षेत्र में कोहराम मच गया है। दोनों ही युवक अपने परिवार में अकेले थे। इंटरमीडिएट के छात्र थे, सुजल मूलरूप से लोहपूठ का रहने वाला था, लेकिन करीब एक दशक से परिवार के साथ नगला नत्था में रह रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें