फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष को पुलिस ने किया घर में नजरबंद

Wed, 20 May 2026 02:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
प्रधान के घर में मौजूद लोग व पुलिसकर्मी। संवाद
विज्ञापन
ग्राम प्रधानों की महापंचायत में भाग लेने लखनऊ जा रहे ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष मनोज जादौन को मंगलवार को उनके ही जिरौली हीरा सिंह स्थित घर में पुलिस ने नजरबंद कर दिया।
विज्ञापन



ब्लॉक अध्यक्ष जादौन ने बताया कि सरकार द्वारा पंचायतों के चुनाव को समय से नहीं कराया जा रहा है, जिससे प्रधानों के शोषण होने की संभावना बनी हुई है। इसी को लेकर वह लखनऊ में आयोजित होने जा रही प्रधान संगठन की महापंचायत में अपने क्षेत्र के अन्य ग्राम प्रधानों के साथ शामिल होने की तैयारी कर रहे थे।



अचानक पुलिस ने उन्हें घर में ही नजरबंद कर दिया है और किसी से भी पुलिस कोई संपर्क नहीं करने दे रही है। वहीं, थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया यह कार्रवाई उच्चाधिकारियों के आदेश पर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें