फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: विशेष बूथ दिवस का लाइव

विज्ञापन
निहार मीरा स्कूल में बना पोलिंग बूथ। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
चुनाव आयोग के निर्देश पर रविवार को विशेष बूथ दिवस मनाया गया। सुबह से दोपहर साढ़े बारह बजे तक सब कुछ ठीक चला। इसके बाद कई बूथों से बीएलओ अचानक जाने लगे। बोले- बीआरसी में बैठक बुलाई गई है। इसलिए जाना पड़ेगा, वरना वहां अनुपस्थिति दर्ज हो जाएगी।
विज्ञापन


जिन बूथों पर चार-पांच बीएलओ होने चाहिए, वहां केवल एक ही बीएलओ बचा। इसलिए दोपहर एक बजे के बाद आने वाले लोगों का काम नहीं हुआ और उन्हें मायूस लौटना पड़ा। इनमें से अधिकांश लोग अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने आए थे।

असदपुर क्यामपुर स्थित निहार मीरा स्कूल में बने बूथ नंबर 280 में भी यही हुआ। यहां पर उमा, विनेश, ममता, राजीव दीक्षित और किरन की बीएलओ ड्यूटी लगाई गई थी लेकिन एक बजे के बाद केवल किरन ही ड्यूटी पर मिलीं, उनके साथी बीएलओ नहीं मिले। किरन ने बताया कि बीआरसी की बैठक की वजह से सभी को जाना पड़ा है।
विज्ञापन


उन्हें ठहरने के लिए कहा गया था, इसलिए वह ड्यूटी पर हैं। इस संबंध में बीएसए आलोक कुमार ने बताया कि जिन बूथों पर लक्ष्य के अनुसार कम फॉर्म भरे गए थे, वहां के कुछ बीएलओ को एसडीएम कोल ने बुलाकर फॉर्म की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए थे, इसलिए बीएलओ चले गए थे।

घर का कामकाज छोड़कर मतदाता सूची में नाम बढ़वाने आए थे, लेकिन बीएलओ नहीं मिले।
पिंकी अग्रवाल, कुलदीप विहार।
विशेष बूथ दिवस पर भी बीएलओ का न मिलना गलत है। वरिष्ठ अधिकारी इस पर कार्रवाई करें।
देव अग्रवाल, कुलदीप विहार।
मैं भी मतदाता सूची में नाम बढ़वाने आया था, लेकिन यहां कोई काम नहीं हो रहा है। परेशानी हुई।
अवनेश कुमार शर्मा, प्रतिभा नगर।
मेरा बूथ न्यू शास्त्री स्कूल में है, वहां ताला लगा है। निहार मीरा में आए, लेकिन वहां बीएलओ नहीं मिले।
नंदकिशोर गुप्ता, कुलदीप विहार।

दो दिन में आए 118 आवेदन
कोल विधानसभा क्षेत्र के बूथों की गिनती एसएमवी इंटर कॉलेज, रामघाट रोड से शुरू होती है। यहां पर शुरुआती एक, दो और तीन नंबर के बूथ हैं। इस मतदान केंद्र पर दो दिन में 118 आवेदन जमा किए गए हैं।
रविवार को बूथ नंबर-एक में नए वोट के लिए छह आवेदन किए गए, अन्य कोई आवेदन नहीं किया गया। दो दिवसीय अभियान में अब तक नए वोट बनवाने के लिए 35, नाम-पता संशोधन का एक, मृतक का नाम हटवाने और वोट शिफ्ट कराने के आठ आवेदन किए गए हैं।
बूथ नंबर दो पर नए वोट के चार, संशोधन के दो सहित कुल 34 आवेदन किए गए हैं। बूथ नंबर तीन में वोट बनवाने के पांच आवेदन किए गए। पांच आवेदन शिफ्ट कराने के लिए किए गए हैं। दो दिन में कुल 40 आवेदन लिए गए हैं। तीनों बूथों पर दो दिन में 118 आवेदन किए गए हैं।

बेटी गुड़िया 18 वर्ष की हो चुकी है। उसका वोट बनवाने के लिए एसएमवी इंटर कॉलेज आए थे। आवेदन कर दिया है।
राम सिंह, श्यामनगर।


डीएम ने किया तीन बूथों का निरीक्षण
जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार ने संत फिदेलिस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अब्दुल्ला कॉलेज एवं नौरंगीलाल इंटर कॉलेज में स्थापित बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कहा कि बीएलओ सभी फार्मों की एप पर ऑनलाइन फीडिंग करें, ताकि आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण हो सके।

कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। लक्ष्य के अनुरूप फार्म प्राप्त न होने की स्थिति में अगले दिन से सभी बीएलओ घर-घर जाकर विशेष सर्वेक्षण करेंगे। ऐसे पात्र नागरिकों को चिह्नित करेंगे, जिनके नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं। डुप्लीकेट प्रविष्टियों को हटाने को कहा गया। डीएम ने कहा कि बीएलओ को स्पष्ट टास्क लिस्ट उपलब्ध कराई गई है। संबंधित व्हाट्सएप ग्रुप पर भी कार्य आवंटन एवं आवश्यक दिशा-निर्देश साझा किए गए हैं। इसके बावजूद निरीक्षण के दौरान बूथ पर संतोषजनक जानकारी एवं जवाब नहीं मिलने पर संबंधित सुपरवाइजर के प्रति उन्होंने नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें