फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बड़ी चुनौती है गणित-विज्ञान की नकल विहीन परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को हाईस्कूल की विज्ञान और इंटर के गणित व जीव विज्ञान की परीक्षा सबसे महत्वपूर्ण परीक्षा है। माध्यमिक शिक्षा परिषद के अधिकारियों के सामने उक्त तीनों परीक्षाएं नकल विहीन कराने की बड़ी चुनौती है। गौर हो कि शुक्रवार को इंटर के अंग्रेजी विषय की परीक्षा में एक केंद्र के शौचालय में नकल सामग्री मिली थी, जिसके बाद विभाग सतर्क हो गया है।
विज्ञापन

सुबह की पाली में हाईस्कूल की विज्ञान विषय की परीक्षा है, जबकि इंटर के गणित और जीव विज्ञान विषय की परीक्षा है। शांतिपूर्ण और शुचितापूर्ण परीक्षा को लेकर विभाग रविवार को देर रात तक संवेदनशील परीक्षा केंद्रों के स्ट्रांग रूम का गठित टीम ने निरीक्षण किया। विकासखंड अतरौली, अकराबाद, लोधा, जवां, चंडौस सहित अन्य क्षेत्रों के संवदेनशील केंद्रों पर इन महत्वपूर्ण विषयों की परीक्षा को लेकर विभाग की नजर है। शुक्रवार को परीक्षा केंद्र करन सिंह इंटर कॉलेज गनेशपुर हरदोई के शौचालय में अंग्रेजी के मॉडल प्रश्न पत्र के पन्ने पाए जाने पर मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल ने केंद्र व्यवस्थापक को बदलने और परीक्षा केंद्र को डिबार करने की संस्तुति की थी।

सोमवार को होने वाली हाईस्कूल और इंटर के महत्वपूर्ण विषयों की परीक्षा चुनौतीपूर्ण होगी। स्वयं और गठित टीमें लगातार संवेदनशील परीक्षा केंद्रों के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर रही हैं।
विज्ञापन

-सर्वदा नंद, डीआईओएस अलीगढ़

डीआईओएस ने की कार्रवाई, केंद्र व्यवस्थापक होंगे नितिन
शुक्रवार को परीक्षा केंद्र करन सिंह इंटर कॉलेज गनेशपुर हरदोई के शौचालय में अंग्रेजी के मॉडल प्रश्न पत्र के पन्ने पाए जाने पर मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल ने केंद्र व्यवस्थापक को बदलने और परीक्षा केंद्र को डिबार करने की संस्तुति की थी। डीआईओएस सर्वदा नंद ने रविवार को केंद्र व्यवस्थापक जयप्रकाश को हटाकर उनकी जगह उत्तम इंटर कॉलेज जिरौली धूम सिंह के सहायक अध्यापक नितिन उपाध्याय को केंद्र व्यवस्थापक बनाया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें