फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बाइक से गिरी महिला को मिक्चर प्लांट ने कुचला, दो घायल

Mon, 27 Feb 2023 01:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

जर्जर सड़क पर बाइक चालक आगे चले रहे मिक्चर प्लांट वाहन को ओवरटेक कर रहा था। इसी दौरान बाइक फिसल गई। जिससे महिला बाइक से नीचे गिर गईं। राहगीरों के शोर मचाने पर चालक ने मिक्चर प्लांट वाहन को तत्काल पीछे कर लिया। जिससे इंद्रा देवी का सिर ट्रक के पहिये के नीचे आ गया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जट्टारी कस्बा के अलीगढ़-पलवल मार्ग पर सोसाइटी बीज गोदाम के पास जर्जर सड़क पर अनियंत्रित हुई बाइक से गिरी महिला को मिक्चर प्लांट वाहन ने कुचल दिया। बाइक चालक घायल हो गया।

विज्ञापन


दिल्ली पालम निवासी इंद्रा देवी अपने बेटे शिवम और चार साल के नाती अनुभव के साथ बाइक पर सवार होकर बेटी से मिलने उसकी ससुराल पुरानी तहसील खैर जा रहे थे। कस्बा के सोसाइटी बीज गोदाम के पास जर्जर सड़क पर बाइक चालक आगे चले रहे मिक्चर प्लांट वाहन को ओवरटेक कर रहा था। इसी दौरान बाइक फिसल गई। जिससे इंद्रा देवी बाइक से नीचे गिर गईं।

राहगीरों व बाइक सवार के शोर मचाने पर चालक ने मिक्चर प्लांट वाहन को तत्काल पीछे कर लिया। जिससे इंद्रा देवी का सिर ट्रक के पहिये के नीचे आ गया। मौके पर ही महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायल हुए शिवम और अनुभव को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है। मिक्चर प्लांट वाहन चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम
घटना से बाद में आक्रोशित मृतका के परिजनों व क्षेत्रीय लोगों ने मार्ग को कुछ देर के लिए अवरुद्ध कर दिया। लोगों का कहना था कि सांसद सतीश गौतम व राजस्व राज्य मंत्री अनूप प्रधान ने घोषणा की थी कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की समय सीमा के अनुसार एंट्री कराई जाएगी। जर्जर मार्ग को दुरुस्त कराया जाएगा। लेकिन आश्वासन के एक माह बीतने के बाद भी सड़क कुछ नहीं हुआ। इस जर्जर मार्ग पर वाहनों के फिसलने से कई लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस के समझाने के बाद लोगों ने जाम खोला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें