फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार चुनाव में हुआ कांटे का मुकाबला, परिणाम आज

विज्ञापन
दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन अलीगढ़ के वार्षिक चुनाव में वोट डालने जाते अधिवक्ता। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
दि सिविल बार एसोसिएशन के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव के तहत मंगलवार को आठ पदों के लिए शांतिपूर्वक तरीके से मतदान हुआ। कलक्ट्रेट परिसर स्थित बार सभागार में कोविड नियमों के तहत 2075 में से कुल 1777 अधिवक्ताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। इस तरह कुल 85 फीसदी मतदान हुआ है। देर शाम मतपेटिकाओं को सील कर बार सभागार के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है। अब बुधवार सुबह से मतगणना शुरू होगी और शाम तक परिणाम जारी होंगे। इस दौरान अध्यक्ष व महासचिव पद पर कांटे का मुकाबला दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

चुनाव के निर्वाचन अधिकारी जगदीश सारस्वत के अनुसार, कलक्ट्रेट परिसर स्थित बार सभागार में सुबह साढ़े 10 बजे से मतदान शुरू हुआ। इस दौरान दोपहर तक तो मतदाताओं की कम भीड़ रही और मतदान की गति धीमी रही। दोपहर बाद तेज गति से मतदान के बीच कुल 1777 अधिवक्ताओं ने वोट डाले हैं। शाम साढ़े चार बजे तक मतदान हुआ। इसके बाद मत पेटिकाएं सील करा दी गईं। जगदीश सारस्वत ने बताया कि बुधवार सुबह मतगणना होगी। कुल 36 राउंड में यह गिनती पूरी होगी और शाम तक परिणाम घोषित किए जाएंगे। मंगलवार को मतदान पूरी तरह शांतिपूर्वक रहा। इस मौके पर बाहर तमाम अधिवक्ता प्रत्याशी अपने मतदाताओं को रिझाने के लिए प्रयास करते रहे। इस मौके पर कैलाश बाबू गुप्ता, ठा.पीके सिंह, अध्यक्ष गणेश शर्मा, रामकुमार बसंल, मनोज शर्मा, प्रवीन नाथ शर्मा, नीरज चौहान, दीपक बंसल, आलोक बंसल, आशीष मोहन यादव, बिट्टू पाठक, लव बंसल आदि तमाम अधिवक्ता सक्रिय रहे।
दिन भर खेमेबाजी होती रही
मतदान के दौरान दिन भर कलेक्ट्रेट के बाहर प्रत्याशी समर्थक अधिवक्ताओं में खेमेबाजी होती रही। इस दौरान हर कोई प्रत्याशियों के समर्थन में अपने-अपने तरह से वोटों के ध्रुवीकरण की कोशिश में रहा। वहीं, लंबे समय से सक्रिय कुछ बहुचर्चित खेमे इस बार कमजोर होते देखे गए।
विज्ञापन

ये प्रत्याशी मैदान में
अध्यक्ष पद पर हेमेंद्र वार्ष्णेय, बृजेश कुमार सिंह, ठा. रणवीर सिंह व संतोष कुमार वशिष्ठ। महासचिव पद पर कृष्णपाल सिंह, अनिल कुमार सेंगर, अनूप कौशिक, संजय पाठक, अजय गौड़ व शिवकुमार शर्मा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुरेंद्र कुमार व अनुवेश कुमार गौतम, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर चेतन कुमार व उदयवीर सिंह राणा, कोषाध्यक्ष पद पर विजयपाल सिंह, संतोष कुमार बघेल व झरना चटर्जी। संयुक्त सचिव प्रकाशन पद पर रामवीर सिंह व ललित गौतम, संयुक्त सचिव प्रशासन पर बीनू गुप्ता, पवन केएन सिंह रावत, देव प्रकाश व चतुर्वेदी गौतम, संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद पर लक्ष्मी यादव व बृजेश कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें