फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम ट्रांजेक्शन रिपोर्ट से पता लगेगा कितना रुपया निकला

विज्ञापन
विज्ञापन
केनरा बैंक के एटीएम का ऊपरी हिस्सा खोल कर रुपये निकालने का मामला सामने आने से खलबली मची हुई है। हर कोई इस नए तरीके के साइबर क्राइम को लेकर हैरान है। 22 दिनों में महानगर के 15 से अधिक तो हाथरस के 3 एटीएम से रुपया निकला है, लेकिन कितना? इसका पता अब तक नहीं चला है। इसके लिए एटीएम ट्रांजेक्शन रिपोर्ट का इंतजार हो रहा है। इसका खुलासा संभवत: शनिवार (आज) रिपोर्ट आने पर हो सकता है।
विज्ञापन

केनरा बैंक के एटीएम का ऊपरी हिस्सा खोलकर रुपये निकालने का मामला पिछले दिनों सामने आया था। जालसाज एटीएम में लगे सीसी कैमरों पर टेप लगाकर अथवा रुख मोड़कर बेहद होशियारी से एटीएम में कार्ड डालता था। पिन कोड डालने के बाद जैसे ही मशीन से रुपया बाहर निकलने वाला होता तो वह मशीन ऑफ कर चाभी से एटीएम का ऊपरी हिस्सा खोलता और रुपये निकाल लेता। इस प्रक्रिया में कभी रुपये निकलते तो कभी नहीं निकलते।
बताते चलें कि एटीएम में रुपया निचले भाग में होता है। पिन डालते ही ट्रांजेक्शन प्रक्रिया शुरू होने पर वांछित रकम ऊपरी हिस्से में आ जाती है। मशीन ऑफ होने की वजह से पैसा तो निकल आता था, लेकिन खाते से यह डेबिट नहीं होता था। सीसी टीवी का रिकॉर्ड चेक होने पर जब यह गड़बड़ी सामने आई तो बैंक अफसर भौचक्के रह गए।
विज्ञापन

क्वारसी समेत महानगर के सभी थानों में एफआईआर
अलीगढ़। इस साइबर क्राइम के मामले में महानगर के सभी थानों क्वारसी, गांधी पार्क, दिल्ली गेट, गांधी पार्क, सिविल लाइन समेत अन्य में अज्ञात जालसाज के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है। पुलिस व बैंक अफसर एटीएम में लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वारदात को अंजाम देने वाला एक ही व्यक्ति है अथवा कई लोग?
पहले अवकाश वाले दिन तो बाद में नियमित निकासी
अलीगढ़। लीड बैंक प्रबंधक ने बताया कि करीब 22 दिन से चल रहे इस कृत्य को शुरू में बैंक के अवकाश वाले दिन अंजाम दिया गया। उसके बाद एटीएम में गार्ड न होने का फायदा उठा कर रोजाना किसी न किसी एटीएम को निशाना बनाया गया।
शातिर है जालसाज
एटीएम से रुपये निकालने वाला जालसाज शातिर है। उसने जिस तरीके से वारदात की है, उससे साफ है कि वह एटीएम मशीन की बारीकियों से भली भांति परिचित है।
वारदात के शिकार एटीएम बंद
एलडीएम ने बताया कि बैंक प्रबंधन ने एहतियात के तौर पर वारदात के शिकार एटीएम से ट्रांजेक्शन बंद कर दिया है।
जालसाज ने महानगर में केनरा बैंक के 15 से ज्यादा एटीएम व हाथरस के 3 एटीएम से रुपया निकाला है। कितना रुपया निकला है। इसका पता एटीएम ट्रांजेक्शन रिपोर्ट व घटना के शिकार एटीएम से संबंधित बैंक शाखाओं के एमाउंट की जांच से चल सकेगा। -अनिल कुमार सिंह, लीड बैंक मैनेजर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें