दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन चुनाव में प्रत्याशी
- फोटो : संवाद
दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 13 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच की गई। निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अब अध्यक्ष पद पर 08, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर 04, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर 03, कोषाध्यक्ष पद पर 03, महासचिव पद पर 05, संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर 04, संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद पर 02 एवं वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पर 06 कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर 06 प्रत्याशी समेत कुल 42 प्रत्याशी वैध पाए गए। जबकि संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद पर रिंकू सिंह का नामांकन समय सीमा पूर्ण न होने के कारण निरस्त कर दिया गया है।
ये हैं चुनावी मैदान में
- अध्यक्ष पद पर शैलेंद्र कुमार सिंह, संतोष कुमार वशिष्ठ, भुवनेश कुमार गोस्वामी, उमेश कुमार पाठक, राजेंद्र प्रसाद वर्मा, अनूप कौशिक, मनोज कुमार शर्मा, राम अवतार सिंह
- वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर देवेंद्र सिंह राघव, संजय कुमार सहगल, शिवकुमार भारद्वाज, राम कुमार गुप्ता
- कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कमला भट्ट, तनवीर अहमद, अनमोल कुमार सिंघल
- कोषाध्यक्ष पद पर जगदीश प्रसाद बघेल, वेद प्रकाश शर्मा, आशीष मोहन यादव
- महासचिव पद पर दीपक बंसल, राजीव कुमार, हरेंद्र सिंह चौहान, अनिल कुमार शर्मा, राजेंद्र कुमार शर्मा
- संयुक्त सचिव प्रशासन रामानुज कौशिक, जुल्फिकार अली भुट्टो, पवन प्रताप सिंह, गुंजन गुप्ता
- संयुक्त सचिव प्रकाशन पद पर दिनेश कुमार सिंह
- संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद पर उभयवीर सिंह, अमित कुमार,
- वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर जयप्रकाश रावत, एस रहमान, उदयवीर सिंह राना, उदयवीर सिंह, नीरज कुमार सिंह, जितेंद्रपाल सिंह, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर कमलेश कुमारी, मो. असलम खान, अर्जुन सक्सेना, राकेश कुमार, भगवानदास , मोहसिन खान
ये है चुनाव कार्यक्रम
- नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने पर 16 दिसंबर को सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन प्रपत्र वापस लिए जा सकेंगे।
- 17 दिसंबर को शाम चार बजे वैध नामांकन प्रपत्रों की सूची प्रकाशित होगी।
- 20 दिसंबर को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम पांच बजे तक कलक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालय में मतदान होगा।
- 21 दिसंबर को सुबह आठ बजे से समाप्ति तक मतगणना होगी। इसके बाद चुनाव परिणाम घोषित होंगे।