दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के चुनाव कार्यक्रम के तहत कुल आठ पदों के लिए 42 प्रत्याशी चुनाव मैदान में आमने - सामने थे। शुक्रवार को शांतिपूर्वक मतदान के बाद शनिवार सुबह आठ बजे से मतों की गणना कलक्ट्रेट सभागार में मुख्य चुनाव अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह व मनोज शैली की देखरेख में हुई। यहां भारी पुलिस बल की उपस्थिति में मतपेटिकाओं को खोला गया। इसके बाद 34 राउंड में मतों की गिनती हुई। राउंड वार मतगणना का परिणाम घोषित होने के बाद प्रत्याशियों के समर्थक खुशी से झूमने लग जाते। जैसे-जैसे मत खुले प्रत्याशियों की धड़कनें तेज होती गईं।
दीवानी एवं कलक्ट्रेट से जुड़े तमाम अधिवक्ता पल- पल की अपडेट लेते रहे। देर रात परिणाम जारी होने तक अधिवक्ताओं की भीड़ जुटी रही। इनमें खासा उत्साह दिखाई दिया। सुबह से ही अधिवक्ताओं व समर्थकों की भीड़ का जुटना शुरू हुआ। हर कोई अपने-अपने प्रत्याशी के संबंध में जानकारी लेता रहा । मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने देर रात विजेताओं की घोषणा की तो विजेता अपने समर्थकों के साथ खुशी से झूम उठे। उन्होंने माला पहनाकर और विजयी जुलूस निकालकर विजेताओं की बधाई दी।
ये रहे नतीजे
- अध्यक्ष - शैलेंद्र कुमार सिंह 725, उमेश पाठक 499
- वरिष्ठ उपाध्यक्ष - देवेंद्र राघव 750, रामकुमार गुप्ता 529
- कनिष्ठ उपाध्यक्ष - कमल भट्ट 1135,
- महासचिव - दीपक बंसल 800 , अनिल शर्मा 468
- कोषाध्यक्ष - आशीष यादव 830, वेदप्रकाश 820
- संयुक्त सचिव प्रशासन - पवन प्रताप ने 810, रामानुज 609
- संयुक्त सचिव पुस्तकालय - उभयवीर सिंह 1241, अमित कुमार 857