फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः कमिश्नरी के प्रशासनिक अधिकारी ने पद पर रहते हुए लिया किसान सम्माननिधि का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासनिक अधिकारी पद पर रहते हुए लगातार दो वर्षों तक किसान सम्माननिधि का लाभ लेने के मामले में कमिश्नर ने रिकवरी के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके लिए उन्होंने संयुक्त निदेशक कृषि को पत्र लिखा है। हिदायत दी है कि भविष्य में लाभार्थियों का सत्यापन सही ढंग से किया जाय। ताकि पात्रों को योजना का लाभ मिल सके।
विज्ञापन

गांव सीतापुर इगलास निवासी जितेंद्र कुमार तिवारी कमिश्नरी कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारी पद पर तैनात थे। वह 31 दिसंबर 2021 को सेवानिवृत्त हुए हैं। गांव के ही एक व्यक्ति ने पिछले दिनों कमिश्नर गौरव दयाल से शिकायत की थी कि जितेंद्र तिवारी ने सरकारी सेवा में रहते हुए 29 जुलाई 2019 से नौ अगस्त 2021 तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ लिया है। उन्होंने सम्मान निधि की कुल आठ किश्तें ली हैं। इसकी जांच कराई गई तो शिकायत सही पाई गई। इस मामले में कमिश्नर ने संयुक्त निदेशक कृषि को पत्र लिखकर मामले की जांच कराने एवं आरोपी से निधि की राशि वसूल करने के आदेश दिए हैं। साथ ही अपने अधीनस्थों को सही ढंग से पात्रों का सत्यापन करने के निर्देश देने की हिदायत दी है।
प्रशासनिक अधिकारी वाली खबर का जोड़
कृषि विभाग ने वसूला सम्मान निधि का 18 हजार
अलीगढ़। संयुक्त निदेशक कृषि राकेश बाबू ने बताया कि कमिश्नरी के सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी जितेंद्र कुमार तिवारी से आठ किश्तों में ली गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की धनराशि का 18 हजार रुपया वसूल लिया गया है। साथ ही उनसे योजना का अपात्र होने का फार्म भी भरवा लिया गया है। वसूली गई धनराशि वापस शासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें