फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: फायरिंग के आरोपी ने न्यायालय में किया समर्पण, एक अभी फरार

Sun, 16 Feb 2025 01:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

तीन युवकों ने कलाई गांव में एक घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इसमें एक बालक छर्रे लगने से घायल हो गया था। मामले में एक को पुलिस ने पकड़ लिया था। एक अन्य आरोपी ने कोर्ट में समर्पण कर दिया।
विज्ञापन
आरोपी ने किया समर्पण - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव कलाई में एक मकान को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग करने की घटना में आरोपी दिनेश उर्फ काली ने 14 फरवरी को न्यायालय में समर्पण कर दिया। वहीं इस मामले में नामजद एक आरोपी अभी भी फरार है।

विज्ञापन


सोमवार शाम तीन युवकों ने कलाई गांव में एक घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इसमें एक बालक छर्रे लगने से घायल हो गया था। मामले में जयवीर सिंह की ओर से दिनेश उर्फ काली, उसका भाई सीटू निवासी दाउदपुर और बरानदी गांव के लखन को नामजद किया गया था।

मामले में लखन को पुलिस ने पकड़ लिया था। काली को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही थी। 13 फरवरी शाम एक बाग की घेराबंदी भी की, जिसके बाद 14 फरवरी को उसने न्यायालय में समर्पण कर दिया। पुलिस अब उसे रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। वहीं काली का भाई सीटू फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें