फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TET: अलीगढ़ में 20 केंद्रों पर होगी टीईटी परीक्षा, 58742 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, हर केंद्र पर रहेगा पुलिस बल

Tue, 30 Jun 2026 02:40 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

शिक्षक बनने के लिए टीईटी सबसे पहली और महत्वपूर्ण परीक्षा है, जिसे पास करना जरूरी है। इसे पास करने के बाद सुपर टीईटी और फिर मैरिट आदि के बाद शिक्षक बनने का रास्ता साफ होता है।
विज्ञापन
टीईटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा -2026 जिले के 20 परीक्षा केंद्रों पर 2, 3 और 4 जुलाई को दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रत्येक पाली में 9,791 अभ्यर्थी शामिल होंगे। 58742 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

विज्ञापन


परीक्षा प्रातः 9:30 बजे से 11:30 बजे और अपराह्न 2:30 बजे से 4:30 बजे तक संपन्न कराई जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

ये बनाए गए परीक्षा केंद्र

  1. धर्म समाज महाविद्यालय, जीटी रोड
  2. वार्ष्णेय महाविद्यालय, नौरंगाबाद
  3. एसएमबी इंटर कॉलेज, रामघाट रोड
  4. श्री टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज, रामघाट रोड
  5. चिरंजीलाल कन्या इंटर कॉलेज, सासनी गेट
  6. श्री महेश्वर इंटर कॉलेज, मथुरा रोड
  7. धर्म समाज इंटर कॉलेज, दुबे का पड़ाव
  8. डीएवी इंटर कॉलेज, पुराना छर्रा अड्डा
  9. अग्रसेन इंटर कॉलेज, हरदुआगंज
  10. जनता इंटर कॉलेज, अनूपशहर रोड
  11. हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज, अचलताल
  12. गोपीराम पालीवाल इंटर कॉलेज, द्वारिकापुरी
  13. बाबूलाल जैन इंटर कॉलेज, जैनपुरी
  14. श्री माहेश्वर गर्ल्स इंटर कॉलेज, मदार गेट
  15. रतनप्रेम डीएवी कन्या इंटर कॉलेज, नौरंगाबाद
  16. रघुवीर सहाय इंटर कॉलेज, खिरनी गेट
  17. श्री टीकाराम कन्या महाविद्यालय, रामघाट रोड
  18. श्री उदय सिंह जैन कन्या इंटर कॉलेज, बाहरद्वारी
  19. नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज, घंटाघर
  20. राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, सराय मानसिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें