1.85 करोड़ रुपये से धौर्रामाफी में एनीमल बर्थ कंट्रोल सेंटर (एबीसी सेंटर) का निर्माण सीएंडडीएस ने कराया है। इसमें शेल्टर होम की सुविधा है। इस सेंटर में कुत्तों का बधियाकरण और टीकाकरण का कार्य होगा। फरवरी माह से हैंड ओवर की चली आ रही प्रक्रिया जुलाई माह में समाप्त हुई। तीन दिन पहले सीएंडडीएस ने एबीसी सेंटर को हैंडओवर किया है। नगर निगम सेंटर को नए एबीसी सेंटर में शिफ्ट करा रहा है।
डीडीयू में खुला है रेबीज क्लीनिक
रेबीज क्लीनिक दीन दयाल अस्पताल में स्थापित है। जहां कुत्ता, बिल्ली बंदर के शिकार मरीजों का उपचार किया जाता है। क्लीनिक में घाव को धुलने के लिए वार्ड ब्वॉय, फार्मासिस्ट और चिकित्सक तैनात किए गए हैं। क्लीनिक में प्रतिदिन 35 से 40 नए मरीज और 45 से 50 पुराने उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।
जिला अस्पताल और सीएचसी पर रेबीज का इंजेक्शन लगवाने वालों की संख्या
- जनवरी-11,340
- फरवरी-10,930
- मार्च-11500
- अप्रैल-10,150
- मई-10,860
- जून-11,500
- जुलाई-9740 अब तक