फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: आपत्तिजनक कपड़े पहन छत पर गई, तो पत्नी पर गड़ासे से किए 11 वार, मरने तक पति करता रहा प्रहार

Tue, 14 Mar 2023 10:27 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पति ने पत्नी को गड़ासे से 11 वार किए। इस दौरान गर्दन, कान, चेहरा और कंधा तक काटा और तब तक प्रहार करता रहा, जब तक वह मर नहीं गई। पोस्टमार्टम के बाद शव ससुरालियों को सौंप दिया गया है। पति को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
मृतका पत्नी सपना देवी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में बरला के गांव गाजीपुर में सोमवार को पति द्वारा पत्नी सपना की हत्या में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पति के गुस्से को उजागर किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर गौर करें तो पति ने पत्नी को गड़ासे से 11 वार किए। इस दौरान गर्दन, कान, चेहरा और कंधा तक काटा और तब तक प्रहार करता रहा, जब तक वह मर नहीं गई। पोस्टमार्टम के बाद शव ससुरालियों को सौंप दिया गया है। पति को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि गाजीपुर के मोहित उर्फ बबलू पर आरोप है कि उसने अपनी पत्नी को आपत्तिजनक कपड़े पहनकर छत पर जाने पर गड़ांसे से बेरहमी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। चूंकि सपना के पहले पति की मौत हो चुकी है और बिना शादी किए सपना व मोहित दंपती की तरह साथ रह रहे थे। 

उसकी हत्या के बाद पुलिस अभी तक उसके मायके पक्ष का सुराग नहीं लगा पाई है। सीओ बरला के अनुसार आरोपी को जेल भेज दिया गया है। शव ससुरालियों को सौंपा गया है। मायके पक्ष के विषय में जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें