फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: केवाईसी के नाम पर एप कराया डाउनलोड, किसान से ऑनलाइन ठगे 1.40 लाख रुपये

Fri, 28 Feb 2025 01:41 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया कि उनका बैंक खाता बंद कर दिया गया है। जल्द से जल्द केवाईसी कराने के लिए नीचे दिए गए एप को डाउनलोड कर प्रक्रिया पूरी करें। इस पर उन्होंने एप पर क्लिक कर दिया। थोड़ी देर बाद उनके पास फोन आया कि केवाईसी प्रक्रिया पूरी हो गई है। किसान के खाते से 90,000 रुपये उड़ गए।
विज्ञापन
साइबर क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव नगला माधौ उर्फ कन्नू निवासी एक किसान के मोबाइल में केवाईसी के नाम पर एप डाउनलोड करा कर साइबर ठगों ने 1.40 लाख रुपये खाते से निकाल लिए। पीड़ित किसान ने अपने बैंक खाते से लेनदेन पर रोक लगवा दी है। अब वे रकम वापस पाने के लिए इधर-उधर के चक्कर काट रहे हैं।

विज्ञापन


पीड़ित किसान महेश सिंह पुत्र निरंजन सिंह ने बताया कि 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर बैंक बंद थे। उनके व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया कि उनका बैंक खाता बंद कर दिया गया है। जल्द से जल्द केवाईसी कराने के लिए नीचे दिए गए एप को डाउनलोड कर प्रक्रिया पूरी करें। इस पर उन्होंने एप पर क्लिक कर दिया। थोड़ी देर बाद उनके पास फोन आया कि केवाईसी प्रक्रिया पूरी हो गई है।

इसी दौरान उनका फोन हैक हो गया और ठग ने उनके खाते पर नेट बैंकिंग चालू कर पहली बार में 90,000 रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग की। इसके बाद 50,000 रुपये एक दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिए। रकम कटने के दो मैसेज आने पर महेश सिंह ने बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर फोन कर खाते से लेनदेन को रुकवा दिया।
विज्ञापन


नेट बैंकिंग व मोबाइल बैंकिंग की सुविधा भी तत्काल बंद करा दी। इतनी देर में ठग ने फिर से 63,000 रुपये निकालने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सका, क्योंकि बैंक की ओर से लेनदेन पर रोक लगा दी गई थी। पीड़ित किसान ने 27 फरवरी को बैंक शाखा और साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें