मेमोरियल अंडर 14 क्रिकेट ट्रॉफी में जीत के बाद खुशी मनाते खिलाड़ी
- फोटो : संवाद
अलीगढ़ में महेश्वर इंटर कॉलेज के मैदान पर 13 जून को अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी द्वारा मेमोरियल अंडर-14 चैलेंजर ट्रॉफी का आयोजन हुआ। जिसमें तेंदुलकर मास्टर्स ने 20 ओवर में 7- विकेट पर 221 रनों का विशाल स्कोर बनाया। मोनू यादव ने 31- गेंदों में 8 चौके 6 छक्के के साथ 77- रन बनाए। आकाश कुमार ने 7 चौके, 2 छक्के के साथ 47 रन बनाए। पीयूष यादव 39- राम गुप्ता 26 रन बनाए। गेंदबाजी करते हुए अगम गौड़ और अगस्त्य वर्मा ने 2-2-विकेट लिए, उदय माहौर, राघव वार्ष्णेय, अंश गुप्ता ने 1-1-विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए धोनी फाइटर्स की पूरी टीम ताश के पत्तों की तरहं टीम 41 रनों पर सिमट गई। पूरी टीम 8 ओवर में 41 रनों पर ऑल आउट हो गई। 6 बल्लेबाज जीरो पर आउट हुए। स्पिन गेंदबाज तनिश कनौजिया ने 4-ओवर में 16- रन देकर 6- विकेट लिए, मोनू यादव ने 4- ओवर में 20 रन देकर 4- विकेट लिए।
अगस्त्य वर्मा को फाइटर ऑफ द मैच चुना गया। अंपायरिंग दिव्य चतुर्वेदी और विष्णु बघेल ने की, स्कोरिंग कृष्णा गोयल ने की, कमेंट्री अजय शर्मा ने की। इस मौके पर राहुल वार्ष्णेय, नरेश कुमार, अजीम खान, अंकित माहेश्वरी, विशाल सक्सेना आदि मौजूद रहे।