फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: फाइनेंस कर्मियों से लूट का खुलासा, पांच शातिर लुटेरे गिरफ्तार, कब्जे से 10 लाख रुपये भी बरामद

Sat, 14 Jun 2025 12:58 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पुलिस ने फाइनेंस कर्मियों से लूट का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने लूट के पांच आरोपियों को लूट की रकम समेत गिरफ्तार किया है। सभी पकड़े गए आरोपी कासगंज जनपद के निवासी हैं। 
विज्ञापन
लूट के आरोप में पकड़े गए पांच आरोपी, खुलासा करते एसपी ग्रामीण अमृत जैन - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विगत 3 जून को अलीगढ़ के हरदुआगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत फाइनेंस कर्मियों से अज्ञात अभियुक्तों ने कलेक्शन किए गए रुपयों से भरा बैग लूट ले गए थे। स्वॉट-सर्विलान्स व थाना हरदुआगंज पुलिस ने हरदुआगंज की हकीमगढी पुलिया  से पांच शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लूट का खुलासा कर दिया है। पकड़े गए लुटेरों से 10 लाख रूपये, दो अवैध देशी तमंचा 315 बोर व तीन अवैध जिन्दा कारतूस 315 बोर व घटना में प्रयुक्त एक बुलेरो और एक बाइक स्पलेंडर बरामद किया है।

विज्ञापन


3 जून को थाना हरदुआगंज अंतर्गत रात 10.30 बजे अज्ञात अभियुक्तों ने शाहपुर बम्वी के पास वादिया शाहीन अख्तर पत्नी सलीम निवासी दानियल अपार्टमेंट निकट दोदपुर थाना सिविल लाईन अलीगढ़ के फिनो बैंक ,सोनाटा,माइक्रोफाइनेस ,फियूजन माइक्रो फाइनेंस आदि के कर्मचारियों द्वारा किये गये कलेकक्शन  किए गए रूपयों से भरा बैग कर्मचारियों से लूट कर ले गए।
विज्ञापन


स्वॉट-सर्विलान्स व थाना हरदुआगंज पुलिस की संयुक्त टीमों ने अभियुक्त दुष्यन्त, रोहित, दीप, अरविन्द कुमार व नवीन को मय लूटे हुए रूपयों में से 10 लाख रूपये, दो  अवैध देशी तमंचा 315 बो, तीन अवैध जिन्दा कारतूस 315 बोर, घटना में प्रयुक्त एक कार बुलेरो व घटना में प्रुयक्त बिना नंबर प्लेट वाली एक बाइक स्पलेंडर के साथ हकीमगढी पुलिया थाना हरदुआगंज जिला अलीगढ़ से गिरफ्तार किया है । 
विज्ञापन


ये हुए गिरफ्तार

  1. दुष्यन्त पुत्र जसराम सिंह निवासी तारापुर थाना सोरों जनपद कासगंज 
  2. रोहित पुत्र रविकान्त निवासी नगला लाले थाना सोरों जनपद कासगंज 
  3. दीप पुत्र हरवीर निवासी मलिकपुर थाना सोरों जनपद कासगंज जनपद अलीगढ़ 
  4. अरविन्द कुमार पुत्र रनवीर सिंह निवासी मलिकपुर थाना सोरों जनपद कासगंज 
  5. नवीन पुत्र मनोज निवासी चकूपुर थाना सोरों जनपद कासगंज 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें