फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: तेंदुलकर मास्टर्स और सहवाग ब्लास्टर्स ने जीते मैच

विज्ञापन
जीते के बाद विजेता खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
सासनी गेट स्थित श्री महेश्वर इंटर कॉलेज के मैदान पर खेले जा रहे दिनेश शर्मा मेमोरियल अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट में तेंदुलकर मास्टर्स ने कोहली चैलेंजर्स को 11 रन से हरा दिया। दूसरे मैच में सहवाग ब्लास्टर्स ने गांगुली टाइगर्स को नौ विकेट से हराया।
विज्ञापन


पहले मैच में मास्टर्स ने 25 ओवर में 7 विकेट खोकर 162 रन बनाए। अभिषेक कुमार ने 76, आयुष कुमार ने 17 रन बनाए। प्रतीक सिंह ने दो विकेट झटके। चैलेंजर्स की टीम 23 ओवर में 151 रन पर सिमट गई। प्रतीक सिंह ने 65 और हर्ष उपाध्याय ने 24 रन बनाए। मयंक सिंह और शौर्य मोहन ने तीन -तीन विकेट झटके। अभिषेक प्लेयर ऑफ द मैच और प्रतीक फाइटर ऑफ द मैच चुने गए।

दूसरे मैच में गांगुली टाइगर्स की टीम 24.4 ओवर में 153 रन पर आउट हो गई। यश शर्मा ने 50, रिशव राठौर ने 18 रन बनाए। शिवम यादव ने चार विकेट झटके। जीवन वार्ष्णेय ने तीन विकेट हासिल किए। तेजस कश्यप ने 73 रन, दिव्यांशु शर्मा ने 55 रन बनाए। शिवम प्लेयर ऑफ द मैच और यश शर्मा फाइटर ऑफ द मैच बने। अतिथि अजीम खान ने ट्रॉफी देकर खिलाड़ियों को सम्मानित किया। अंपायरिंग हिमांशु माहौर, दिव्य चतुर्वेदी और उदय माहौर ने की स्कोरिंग मयंक शर्मा ने की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें