फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: धनीपुर मंडी खुलने से नाराज मंडी गल्ला व्यापारी समिति के 10 पदाधिकारियों का इस्तीफा, नहीं हुआ स्वीकार

Thu, 02 Oct 2025 06:03 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

महासचिव के साथ महामंत्री विक्की गुप्ता, उपाध्यक्ष राजेश, पुष्पेंद्र व मदन मोहन, कोषाध्यक्ष लवी गुप्ता, मंत्री बंटी अग्रवाल, मेहताब, अनिल और प्रवक्ता यश गोयल ने संरक्षक मनोज ठाकुर को इस्तीफा सौंप दिया है।
विज्ञापन
धनीपुर मंडी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ की धनीपुर मंडी में प्रथम गल्ला व्यापारी कल्याण समिति में दरार पड़ गई। दो दिनों के लिए मंडी बंद होने की घोषणा के बाद 1 अक्तूबर से मंडी खुलने से समिति के सदस्य नाराज हो गए। आक्रोशित महासचिव और महामंत्री समेत 10 पदाधिकारियों ने संरक्षक को इस्तीफा सौंप दिया।

विज्ञापन


महासचिव जगदीश यादव ने बताया कि समिति के अध्यक्ष ने एक और दो अक्तूबर को मंडी बंद होने की घोषणा की थी। जिसके बाद 90 फीसदी व्यापारियों ने किसानों और काश्तकारों ने मना कर दिया। मगर 1 अक्टूबर को अध्यक्ष अरविंद सिंह के द्वारा मंडी खुलवा दिया गया। जिससे किसान मंडी में धान लेकर पहुंचने लगे। इस दौरान माल कम होने के कारण धान की रेट ऊपर चढ़ गई। जिसके कारण धान 3000 रुपये क्विंटल से ऊपर बिका। इससे भारी मात्रा में आढ़तियों का नुकसान हुआ। इसको लेकर कमेटी में असंतोष की भावना जगी।

अध्यक्ष ने भी इसका सार्थक जवाब नहीं दिया। ऐसे में महासचिव के साथ महामंत्री विक्की गुप्ता, उपाध्यक्ष राजेश, पुष्पेंद्र व मदन मोहन, कोषाध्यक्ष लवी गुप्ता, मंत्री बंटी अग्रवाल, मेहताब, अनिल और प्रवक्ता यश गोयल ने संरक्षक मनोज ठाकुर को इस्तीफा सौंप दिया है। कहा कि मंडी आपसी सहमति से चलेगी।

मंडी से 90 फीसदी धान की फसल उठ चुकी है। ऐसे में किसान और व्यापारियों के हितों को देखते हुए मंडी खुलवाया गया। कुछ लोग इसे अनावश्यक रूप से तूल दे रहे हैं। हमारा मकसद व्यापारियों, किसानों और मंडी को लाभ पहुंचाना है। अभी इनका इस्तीफा स्वीकार नहीं हुआ है। - ठाकुर अरविंद सिंह, अध्यक्ष, प्रथम गल्ला व्यापारी कल्याण समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें