फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: 35 घंटे बाद जेएन मेडिकल कॉलेज में हड़ताल खत्म, देर रात ड्यूटी पर लौट आए डॉक्टर

Thu, 02 Oct 2025 03:38 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

डेंगू मरीज की मौत के बाद तीमारदारों ने डॉक्टर को पीट दिया था। गुस्साए डॉक्टर हड़ताल पर चले गए थे। इससे स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई थीं।
विज्ञापन
जेएन मेडिकल कॉलेज की हड़ताल के दौरान वापस जाते मरीज - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों की चल रही हड़ताल 35 घंटे बाद खत्म हो गई। 1 अक्टूबर देर रात 10 बजे डॉक्टर अपनी ड्यूटी पर लौट आए। डॉक्टरों ने मरीज की रिश्तेदार नर्स के खिलाफ जांच करने की मांग की है।

विज्ञापन


30 सितंबर को डेंगू मरीज की मौत के बाद तीमारदारों ने डॉक्टर को पीट दिया था। गुस्साए डॉक्टर हड़ताल पर चले गए थे। इससे स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई थीं। 1 अक्टूबर को रात सात बजे रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) की आम सभा (जनरल बॉडी मीटिंग) की बैठक हुई। 

एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ. अख्तर अली ने बताया कि हड़ताल को समाप्त करने का निर्णय जिला प्रशासन और जेएन मेडिकल कॉलेज प्रशासन के साथ हुई बातचीत और उनके द्वारा दिए गए आश्वासनों के आधार पर लिया गया। उन्होंने कहा कि रात 10 बजे इमरजेंसी में डॉक्टर अपनी ड्यूटी पर लौट आए।
विज्ञापन


ये हैं आरडीए की मांगें

  • रिपोर्ट में दर्ज सभी आरोपियों, जिनमें शामिल नर्सिंग स्टाफ भी हैं, जिसके खिलाफ जांच हो। धाराओं में बढ़ोतरी की जाए।
  • जेएन मेडिकल कॉलेज की प्रॉक्टोरियल टीम द्वारा सुरक्षा लापरवाही पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई हो।
  • अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए एक विशेष समिति का गठन हो, जो वार्डों में मरीजों के साथ सीमित संख्या में तीमारदारों की अनुमति के नियम लागू करे।
  • डॉक्टरों और आरडीए प्रतिनिधियों के खिलाफ किसी भी प्रकार की मानसिक प्रताड़ना, अवैध दबाव या वसूली की घटनाओं पर रोक लगे और ड्यूटी के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
  • घायल डॉक्टरों को हुए आर्थिक और शारीरिक नुकसान की समुचित भरपाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें