एएमयू के स्टाफ क्लब में हुई अस्थायी व दैनिक भोगी कर्मचारियों ने अपनी समस्याएं रखीं। उन्हें सेवा विस्तार नहीं दिया गया है। कर्मचारियों के हितार्थ एक कमेटी गठित की गई थी, उसे बिंदुओं को ईसी बैठक में उठाने की बात कही गई।
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के अस्थायी व दैनिक भोगी कर्मचारियों ने 48 घंटे में मांगें पूरी न होने पर हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
एएमयू के स्टाफ क्लब में हुई अस्थायी व दैनिक भोगी कर्मचारियों ने अपनी समस्याएं रखीं। उन्हें सेवा विस्तार नहीं दिया गया है। कर्मचारियों के हितार्थ एक कमेटी गठित की गई थी, उसे बिंदुओं को ईसी बैठक में उठाने की बात कही गई। इस संबंध में प्रॉक्टर प्रो. वसीम अली ने बताया कि अस्थायी व दैनिक भोगी कर्मचारियों ने मांगें पूरी करने के लिए 48 घंटे का समय दिया है।
एएमयू के जिम्नेजियम के वरिष्ठ प्रशिक्षक मजहर उल कमर ने बताया कि अस्थायी व दैनिक भोगी कर्मचारी के भविष्य की परवाह किए बिना एक घिनौनी साजिश के तहत एएमयू कार्यकारी परिषद की बैठक न होने देना कर्मचारियों के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। अस्थायी व दैनिक भोगी कर्मचारियों की यह आम सभा नहीं, बल्कि व्यक्तिगत स्वार्थ सिद्धि सभा है। उधर, ईसी की बैठक लगातार दो बार कुलपति पैनल के एजेंडे को शामिल न करने पर स्थगित की गई, जो एक रिकॉर्ड है।