फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: यूनिवर्सिटी में 8 पाठ्यक्रमों की पढ़ाई 1 नवंबर से, 24 कोर्सों के लिए वेब पंजीकरण शुरू

Tue, 24 Oct 2023 02:08 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मए हिंदी, एमए राजनीति शास्त्र, एमए समाजशास्त्र, एलएलएम, एम.कॉम, एमएससी गणित, एमएससी (कृषि)- कृषि प्रसार व एमएससी (कृषि)-कृषि अर्थशास्त्र एवं सांख्यिकी पाठ्यक्रम की पढ़ाई एक नवंबर से शुरू होगी। इनकी कक्षाएं जेएन मेडिकल कॉलेज रोड जामिया उर्दू दोदपुर में लगेंगी।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी अलीगढ़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) का निर्माण कार्य भले ही चल रहा हो, लेकिन आठ पाठ्यक्रमों की पढ़ाई एक नवंबर से शुरू हो रही है। 24 पाठ्यक्रमों के लिए वेब पंजीकरण 24 अक्तूबर से शुरू हो गया है, जो पांच नवंबर तक होगा। 

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. चंद्रशेखर ने अमर उजाला को बताया कि एमए हिंदी, एमए राजनीति शास्त्र, एमए समाजशास्त्र, एलएलएम, एम.कॉम, एमएससी गणित, एमएससी (कृषि)- कृषि प्रसार व एमएससी (कृषि)-कृषि अर्थशास्त्र एवं सांख्यिकी पाठ्यक्रम की पढ़ाई एक नवंबर से शुरू होगी। इनकी कक्षाएं जेएन मेडिकल कॉलेज रोड जामिया उर्दू दोदपुर में लगेंगी। उन्होंने कहा कि 24 पाठ्यक्रमों की पढ़ाई 16 नवंबर से शुरू होगी। इसके लिए वेब पंजीकरण शुरू हो गया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप एमए अंग्रेजी, एमए संस्कृत, एमए उर्दू, एमए दर्शनशास्त्र, एमए अर्थशास्त्र, एमए मनोविज्ञान, एमए गृह विज्ञान, एमए भूगोल, एमए रक्षा रणनीति अध्ययन, एमए शिक्षाशास्त्र, एमए सांख्यिकी, एमएससी पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान, एमएससी कंप्यूटर सांइस, एमएससी भौतिक विज्ञान, एमएससी रसायन विज्ञान, एमएससी प्राणि विज्ञान, एमएससी वनस्पति विज्ञान, एमएससी जैव प्रौद्योगिकी, एमएससी पर्यावरण विज्ञान, एमएससी (कृषि) शस्य विज्ञान, एमएससी (कृषि) आनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन, एमएससी (कृषि) कृषि रसायन एवं मृदा विज्ञान,  एमएससी (कृषि) पादप रोग, एमएससी (कृषि) पशुपालन एवं दुग्ध विज्ञान पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इनकी भी कक्षाएं 16 नवंबर से शुरू होंगी। इन पाठ्यक्रमों की पढ़ाई दो शिफ्ट में होगी। इस मौके पर कुलसचिव डॉ. महेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन


विवि को मिले 3 वाहन  
शासन ने आरएमपीएसयू को तीन वाहन उपलब्ध कराए हैं। अब तक विवि में ठेके से वाहन का इस्तेमाल हो रहा था। शासन से उपलब्ध कराए गए तीन वाहनों का कुलपति, कुलसचिव और वित्त अधिकारी इस्तेमाल करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें