फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कार की टक्कर से टेंपो सवार चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के अलीगढ़-पलवल खैर हाईवे पर बृहस्पतिवार की शाम रेडिएंट स्कूल के पास खैर की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो सवार चार लोग घायल हो गए। हादसे को देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

हाथरस के थाना सासनी के गांव उतरा निवासी शरीफ पुत्र छोटे खां के टेंपो से हीरा नगर खैर रोड निवासी पूरन सिंह पुत्र होतीलाल व महेंद्र सिंह पुत्र छत्रपाल सिंह व दो अन्य लोग शादी समारोह में आए थे। शाम को छह बजे शादी समारोह से अपने घर जा रहे थे।
हीरानगर खैर रोड पर तेज रफ्तार क्रेटा कार ने टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो सवार चार लोग जख्मी हो गए। सूचना पर लोधा पुलिस भी पहुंच गई और ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने टेंपो व कार को कब्जे में लेकर थाने में खड़ी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें